प्रदेश के स्टाम्प राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), रवींद्र जायसवाल ने 12 नवंबर को लखनऊ से वर्चुअली अलीगढ़ सहित उत्तर प्रदेश के पांच जिलों में सहायक महानिरीक्षक निबंधन (एआईजी) एवं उपनिबंधक स्टाम्प कार्यालयों के नवीन भवनों का लोकार्पण किया। अलीगढ़ में कलक्ट्रेट स्थित एआईजी स्टाम्प कार्यालय के नवीन भवन को इस अवसर पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने स्थानीय स्तर पर फीता काटकर एवं पट्टिका अनावरण करते हुए जनता को समर्पित किया।