फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक 25 सितंबर को अलीगढ़ में, दीन दयाल अस्पताल में लगेगा चिकित्सा शिविर, प्रेरणा द्वार का होगा लोकार्पण

चमन शर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 10:41 PM IST

भाजपा के प्रेरणा स्रोत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल में 25 सितंबर को चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर उनकी स्मृति में एक प्रेरणा द्वार का भी लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आ रहे हैं।कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह, दयाशंकर दयालु, संदीप सिंह सहित सांसद, विधायक व अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान एक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें जिले के विकास में राष्ट्रवादियों के योगदान को रेखांकित किया जाएगा। एक औषधीय पौधों से युक्त उपवन वाटिका भी शुभारंभ किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें