एएमयू अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों में जुट गया है।विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रमों, योग संबंधी गतिविधियों तथा सामुदायिक सहभागिता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों में योग जागरूकता व्याख्यान, संगोष्ठियां, कार्यशालाएं, प्रतियोगिताएं, सामूहिक योग प्रदर्शन, स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम, सामुदायिक पहुंच पहल तथा योग के फायदों को बढ़ावा देने वाले सोशल मीडिया अभियान शामिल हैं।