अलीगढ़ में थाना देहलीगेट के हाथी पुल इलाके में 26 अक्तूबर सुबह उस समय हंगामा हो गया, जब लोगों ने कूड़े के ढेर में तिरंगे झंडे पड़े देखे। इसकी जानकारी पर तमाम भाजपाई पहुंच गए। उन्होंने प्रकरण में कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस भी आ गई, बाद में तिरंगे जब्त कर लिए गए। मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष की ओर से थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।