दीपावली के बाद अलीगढ़ शहर की हवा में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अलीगढ़ नगर निगम की एक एंटी स्मोक गन, दो रोड स्वपिंग मशीन, आठ स्प्रे मशीन, 12 पानी के टैंकर, तीन जेटिंग मशीनों से अलीगढ़ स्मार्ट सिटी रोड, दीवानी कचहरी, जीटी रोड, एटा चुंगी,सूत मिल,क्वारसी बाईपास,जमालपुर शमशाद मार्केट, रसलगंज चौराहा,माल गोदाम रोड,आगरा रोड पर पेड़ पौधों, डिवाइडरों और सड़क की धुलाई के लिए विशेष वायु प्रदूषण बचाओ अभियान शुरू किया गया।