अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत सोशल मीडिया पर चल रही एक वीडियो सामने आई है। सीआसे अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि जब इस वीडियो की जांच की गई तो वीडियो कुछ माह पुरानी पायी गई, जो थाना हरदुआगंज के गांव बुडारसी की है। वीडियो में एक व्यक्ति के द्वारा अवैध असलाह का प्रदर्शन रैली के दौरान किया जा रहा है। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।