आर के फाउंडेशन, न्यायमूर्ति ए एन मित्तल (सेवा निवृत), धर्म समाज सोसाइटी, विजडम पब्लिक स्कूल व मार्निंग वॉकिंग क्लब के संयुक्त तत्वावधान में डीएस कॉलेज के सभागार में दिव्यांग बच्चों ने कमाल काकून का प्रेरणादायक नाट्य मंचन किया। यह आयोजन अपनी तरह का पहला कार्यक्रम रहा। इसमें 51 दिव्यांग कलाकारों ने प्रतिभाग किया।