शाम होते ही बाजार और घर रोशनी से जगमगाने लगा। स्वर्ण जयंती नगर, एडीए कॉलोनी, सासनीगेट, विक्रम कॉलोनी, जयगंज, आगरा रोड, रामघाट रोड सहित अन्य इलाकों में श्री लक्ष्मी जी के स्वागत में घरों के द्वार पर गेंदें के फूल और अशोक के पत्तों से तोरणद्वार बनाया। घर की बाहरी दीवार और बाॅलकनी को आकर्षक ढंग से सजाया गया।