दंपती के बीच हुए विवाद में मां के संग दिल्ली लौट रही युवती को रेलवे स्टेशन पर खड़ी हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन से पति ने नींचे खींच लिया। आरोप है कि इस दौरान उसने ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। इस बीच ट्रेन में सवार एवं रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने शोर-मचाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सभी को चकमा देकर फरार हो गया। घायल युवती का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। युवती की मां की ओर से जीआरपी थाने में दामाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। हालांकि इस घटना से स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गया है।