फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : टप्पल के दुर्गापुर-जट्टारी में बुद्धविहार डिपो के परिचालक ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया रोडवेज अधिकारियों पर यह आरोप

अलीगढ़ में थाना टप्पल क्षेत्र के दुर्गापुर-जट्टारी में बुद्धविहार डिपो के परिचालक पुष्पेंद्र कुमार (30) ने 3 जनवरी रात अपने घर में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने इस घटना के लिए रोडवेज अफसरों को जिम्मेदार ठहराया है। वे शव को लेकर बुद्ध बिहार रोडवेज वर्कशाॅप पहुंच गए। वहां हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस व रोडवेज के अफसरों ने परिजनों को कार्रवाई व मदद का आश्वासन देकर शांत कराया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, इसकी रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें