सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि थाना टप्पल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति को चारपाई से बंधा हुआ दिखाया जा रहा है। वीडियो की गहनता से जांच करने पर पता चला कि चारपाई से बंधा हुआ व्यक्ति जिसका नाम प्रदीप है, जो कि हामिदपुर थाना टप्पल का रहने वाला है। उसका अपनी पत्नि के साथ घरेलू बातों को लेकर झगड़ा होता रहता है। उसकी पत्नि ने बताया कि उसका पति आए-दिन शराब के नशे में धुत होकर आस- पड़ोस के लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता है, जिसके कारण उसने अपने पति को चारपाई पर बांधा। थाना टप्पल पुलिस ने चारपाई से बंधे हुए व्यक्ति की पत्नि को थाने पर बुलाकर पूछताछ की।