अलीगढ़ के नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत धौर्रा माफी स्थित बूढ़े बाबा की पुलिया के पास एक ऐसा शौचालय है। जिसके बाहर लिखा हुआ है स्वच्छ शौचालय, पर जब उसके अंदर प्रवेश करेंगे, तो वहां कहीं भी स्वच्छता नजर नहीं आएगी। शौचालय के अंदर गंदगी का अंबार है, ऐसा प्रतीत होता है कि वहां सालों से सफाई नहीं की गई। स्वच्छ शौचालय की बदबू दूर से ही अपने होने का अहसास करा देती है।