अलीगढ़ की सराय हकीम में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा युवा मोर्चा के महानगर मंत्री हर्षद हिंदू समेत दोनों पक्षों के कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जब आरोपियों को बन्नादेवी थाने लाया गया, वे पुलिस के हाथ जोड़ते नजर आए।