इटावा के सैफई में सपा नेता रत्नाकर पांडे पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए सपा नेता सुनीता यादव 21 जनवरी को क्वार्सी बाईपास रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया है कि वहां अलीगढ़ के कई नेता भी थे, लेकिन किसी ने भी उनका विरोध नहीं किया। मुझे धमकी दी गई है, जिसके चलते मैं रात भर ठीक से सो नहीं पाई हूं। अपने परिवार और बच्चों की जान की चिंता होने लगी है।