फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बस का फर्श टूटा, नीचे गिरकर गंगीरी की यूकेजी छात्रा की मौत, हंगामा

Chaman Kumar Sharma Updated Sat, 28 Feb 2026 10:06 PM IST

स्कूल बस में सवार होकर घर लौट रही गंगीरी क्षेत्र की छात्रा अनन्या (07) की चलती बस के टूटे फर्श से नीचे गिरकर उसी बस के पहिये की चपेट में आने से मौत हो गई। शनिवार दोपहर यह दुर्घटना कासगंज के ढोलना क्षेत्र में हुई। दुर्घटना के बाद चालक छात्रा को घायल अवस्था में लेकर मलसई चौराहे पर पिता के पास पहुंच गया। छात्रा को मृत देख परिजन बिफर गए और चालक संग मारपीट करते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। साथ में जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। बाद में किसी तरह पुलिस के समझाने पर हंगामा शांत हुआ। चूंकि दुर्घटना ढोलना में हुई है, इसलिए बच्ची के शव व हिरासत में लिए गए बस चालक को ढोलना भेज दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें