फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजना है मुझे सजना के लिए... करवा चौथ पर सजने का बंपर कारोबार, रिपोर्टर दीपक शर्मा की रिपोर्ट

इस साल करवा चौथ के त्योहार पर अलीगढ़ के सजने-संवरने के कारोबार में बेहतरीन रुझान देखने को मिल रहे हैं। शहर के 150 से अधिक बड़े और मध्यम सैलून व छोटे ब्यूटी पार्लर में अब तक 50,000 से अधिक प्री-बुकिंग हो चुकी हैं। इस उत्साह को देखते हुए, अनुमान है कि करवा चौथ के दिन सैलून, ब्यूटी पार्लर, सौंदर्य प्रसाधन और मेहंदी आदि से ही 85 लाख रुपये से अधिक का कारोबार होगा। मेकअप का क्रेज और पैकेज इस बार करवा चौथ पर छह तरह के मेकअप उपलब्ध हैं, जिनमें से नार्श मेकअप को महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद कर रही हैं। मेकअप के पैकेज 1,500 रुपये से शुरू हो रहे हैं, जो 10,000 रुपये तक जा रहे हैं, और मांग के अनुसार इससे अधिक कीमत के पैकेज भी उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें