राजौरी जिले में 22 नवंबर को आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले गांव नगरिया गौरौला निवासी 24 वर्षीय पैराट्रूपर सचिन लौर की आठ दिसंबर को शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। उनके बलिदान की सूचना से घर और गांव में गम का माहौल है।