फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से लोधा तक निकली साइकिल यात्रा, दिया स्वस्थ रहने का संदेश

चमन शर्मा Updated Sun, 31 Aug 2025 05:05 PM IST

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों का समापन साइकिल यात्रा के साथ हुआ। जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों ने समाज में "साइकिल चलाओ, स्वस्थ रहो, पर्यावरण बचाओ" का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट रजिस्ट्रार शशांक मालवीय व कार्यक्रम संयोजक डॉ. शाहनवाज खान ने हरी झंडी दिखाकर किया। साइकिल यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर लोधा तक पहुंची। यात्रा में डॉ. सफदर हाशमी, डॉ. अच्छेलाल, डॉ. पूजा चौधरी,डॉ. सुरभी गुप्ता, डॉ. मोहम्मद हारिश, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. तहसीन मंडल तथा कार्यक्रम सहसंयोजक डॉ. गगन प्रताप सिंह मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें