फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी हत्याकांड में अलीगढ़ की हरदुआगंज पुलिस ने मुठभेड़ में मुख्य आरोपी किया गिरफ्तार

अलीगढ़ के हरदुआगंज के प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी हत्याकांड का खुलासा हो गया है। हत्याकांड में एक शूटर को पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया है। मुख्य आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। थाना हरदुआगंज,स्वॉट व सर्विलांस की टीमों को बड़ी सफलता मिली है। थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम कोंडरा में प्रॉपर्टी डीलर सोनू चौधरी के हत्याकांड में मुख्य आरोपी शिवा पुत्र मोहन निवासी तालसपुर थाना महुआखेड़ा अलीगढ़ को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, उसके पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें