नुमाइश के कोहिनूर मंच पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम-युवा) के तहत प्रथम मंडल स्तरीय ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 526 युवाओं को ऋण दिया गया है। कार्यक्रम में खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राजेश सचान ने कहा कि अलीगढ़ से सीएम-युवा योजना के तहत प्रथम ऋण वितरण शिविर का आगाज हुआ है।