अलीगढ़ में 1 फरवरी से नुमाइश है। 2 फरवरी को मुक्ताकाश मंच पर वॉयस ऑफ अलीगढ़ ओपन गायन प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से है। स्वर साधना संस्था अध्यक्ष अनिल वर्मा ने बताया कि इसके लिए 26 जनवरी को रामबाग कॉलोनी स्थित मॉर्डन कांवेंट इंटर कॉलेज में दोपहर 2 बजे से ऑडिशन होगा।