निजी स्कूलों में एनसीईआरटी किताबें न लगाने पर अलीगढ़ कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रवादी छात्र संगठन व सपा छात्र सभा ने जमकर हंगामा किया। कलेक्टर के बाहर राष्ट्रवादी छात्र संगठन पदाधिकारियों ने एनसीईआरटी का कोर्स लागू कराने को लेकर धरना- प्रदर्शन और नारेबाजी की। साथ ही सपा छात्र सभा ने भी विरोध जताया। सभा के मोहसिन मेवाती से पुतला छीनने को लेकर पुलिसकर्मियों की नोक-झोंक भी हुई।