पूछताछ में होने वाली सास ने बताया आए दिन पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने पति को लेकर कई चौंकाने वाली बातें बताईं साथ ही कहा कि वह अब अपना जीवन दामाद के साथ ही बिताना है। महिला ने बताया कि बेटी की शादी होने वााले दामाद के साथ तय होने के बाद जब कभी-कभी दामाद का फोन आता था तो वह दामाद से बात करती थी, इसी बात पर बेटी भी तरह-तरह के आरोप लगाती थी इसके बाद पति भी गाली गलौज करते हुए दामाद के साथ भाग जाने की धमकी देता था।