मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत रामघाट रोड, ताला नगरी स्थित एक मैरिज होम में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम में एक ही मंडप में 700 जोड़ों का विवाह कराया गया। इसमें 65 जोड़ों का निकाह मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ। मौलाना द्वारा कुरान की आयतो के साथ निकाह पढ़वाया गया।