अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में तैनात स्टाफ की लापरवाही लगातार सामने आ रही हैं। 29 नवंबर देर शाम को गंभीर हालत में मरीज को लेकर पहुंचे तीमारदारों को इमरजेंसी के गेट पर स्ट्रेचर नहीं मिली, तो तीमारदार मरीज को ऑटो में बिठाकर सीधे इमरजेंसी में लेकर पहुंच गए। हालांकि इस बीच तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने का काफी प्रयास किया। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।