हरदुआगंज के हनुमानगढ़ी स्थित गेस्ट हाउस में श्री खाटू श्याम सेवा परिवार ने चार कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। समिति पदाधिकारियों ने कन्या पक्ष के साथ मिलकर कन्यादान की रस्म अदायगी की। शादी के बाद कन्याओं को विदा किया। समिति अध्यक्ष अरविंद उर्फ बिंदु दादा ने बताया कि चार निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया है। चारों दूल्हों की बग्घी पर बारात निकाली गई , जिसके बाद पंडित जी ने वेद मंत्रों के साथ विवाह संपन्न कराया। वर-वध को उपयोगी वस्तुएं भी दी गईं। बारातियों को दावत खिलाई गई। इस दौरान अनिल माहेश्वरी बौहरे, राम किशोर गुप्ता, ललित शर्मा, राहुल यादव अजय शर्मा, अनिल शर्मा, चेतन मील सिंह, नरेश शर्मा, राजू गौड़, मधु गौड़, भूरा पंडित, मनोज भारद्वाज, विजय मारवाड़ी, राजेश मेंबर, राज कुमार भोलू, आशीष राणा, राकेश यादव आदि मौजूद रहे।