अलीगढ़ नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने 11 जुलाई को वार्ड-42 सराय हकीम में निर्माणाधीन सड़क और नाली कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता में गंभीर अनियमितता पाई। लगभग 29 लाख 66 हजार रुपये की लागत से बन रही नाली के खराब निर्माण पर नगर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्माण ठेकेदार सिंह कंस्ट्रक्शन पर टेंडर धनराशि का 10 फीसदी जुर्माना लगाया। ठेकेदार को अगले 10 दिन में नाली तोड़कर दोबारा बनाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने पर जमानत धनराशि जब्त कर ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, दो अवर अभियंताओं का वेतन भी रोक दिया गया है।