खैर विधानसभा के गांव लालगढ़ी पोस्ट पलसेड़ा के बूथ संख्या 103 पर ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्य न होने व तीनों प्रमुख दलों के किसी भी प्रत्याशी द्वारा गांव का दौरा न करने पर मतदान का बहिष्कार किया। बहिष्कार की सूचना पर एसडीएम खैर, नायब तहसीलदार, सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर करीब 11:30 बजे मतदान शुरू कराया गया। गांव में कुल करीब 850 मतदाता है, जिनमें से 200 से अधिक ने मतदान किया है।