खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्ष 2021 की कोरोना महामारी के दौरान स्थापित किया गया ऑक्सीजन प्लांट पिछले लगभग पांच वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। कोरोना काल में जब पूरे देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत थी और लोग एक-एक सिलेंडर के लिए 10 से 20 हजार रुपये तक खर्च करने को मजबूर थे, उस समय तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने जनहित में नगर पालिका निधि से इस ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई थी।