एएसपी सम्यक चौधरी ने बताया कि थाना खैर अंतर्गत 9 अप्रैल शाम करीब 6.45 बजे चौकी बरखा क्षेत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी बाईक से जा रहे थे, तभी दो बाईक सवार पीछे से आये और उन्होनें उक्त व्यक्ति की आंखों पर कुछ कैमिकल स्प्रे कर दिया। जिससे उसकी आंखों में जलन होने लगी तो वह अपनी बाइक से उतर गए । तभी पीछे से आये बाइक सवारों में से एक ने उसकी बाइक लेकर कुछ दूर जाकर छोड़कर चले गये । जब व्यापारी ने अपनी बाइक के पास जाकर देखा तो उसकी डिग्गी से एक थैला, जिसमें एक लाख रुपये, एक अंगूठी व एक जोड़ी कुंडल गायब मिले । सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवारों की पहचान की जा रही है।