अलीगढ़ में कंपोजिट विद्यालय भिलावली ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। ड्रोन और वाटर रॉकेट बनाने के बाद अब यहां के बच्चे सेटेलाइट तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। शिक्षक आशीष कुमार के मार्गदर्शन में शुरू हुई अंतरिक्ष की पाठशाला ग्रामीण बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही है।