अलीगढ़ के आईटीआई रोड स्थित बरौला पुल के नीचे कचौड़ी विक्रेता के यहां तेल और खाद्य पदार्थ का नमूना भरने पहुंची टीम महिलाओं के विरोध में लौट आई। जबरदस्त विरोध के कारण नमूने नहीं भरा जा सके। विरोध कर रहे लोगों ने कढ़ाही का तेल और अन्य सामग्री फैला दी थी, मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है। उक्त कचौड़ी विक्रेता के द्वारा मिलावट करने की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर की गई थी, जिसकी जांच करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम वहां पहुंची थी।