15 दिसंबर की देर रात थाना जवां पुलिस दाउपुर को जाने वाले नहर पटरी निकट बरौला पुल पर चैकिंग कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार कार ग्राम रिगसपुरी की तरफ से आ रही थी। पुलिस ने रूकने का इशारा किया। चालक ने कार को और तेज दौड़ा दिया। पुलिस ने कार का पीछा किया तो चालक नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। कार से तीन व्यक्ति उतरकर जंगल की तरफ भागे। भागते हुए पुलिस के ऊपर फायरिंग की। पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ में अभियुक्त औरंगजेब पुत्र आबिद निवासी लालबाग कुरैसियान मोहल्ला कस्बा हसनपुर थाना कोतवाली हसनपुर जनपद अमरोहा को गिरफ्तार कर लिया गया। दो अभियुक्त मौके से भाग गए ।