कस्बा जवां के विजय सिंह अपनी पत्नी रानी, दोनों बेटियों स्वीटी (18), राधा (15) और बेटे विकास (12) के साथ के खेत में गेहूं की फसल काटकर एकत्रित कर रहे थे। 5 अप्रैल शाम 4:00 बजे करीब तेज आवाज के साथ बिजली परिवार के पास गिरी किसी को पलक झपकने तक का मौका नहीं मिला और आंखों के आगे अंधेरा छा गया, आसपास के कुछ किसान और परिवार के लोगों ने कुछ दूरी पर छोटी बेटी राधा को तड़पते हुए देखा। किशोरी की झुलसने से मौत हो गई।