इगलास के मुहल्ला शिवपुरी में वनखंडी महादेव मंदिर परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पंडित ज्ञानेन्द्र उपाध्याय के कलाकारों ने गणेश वंदना, भोलेनाथ, राधारानी व भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति दी। शुभारंभ मां सरस्वती तथा भोलेनाथ के विग्रहों के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर हुआ । पंडित ज्ञानेन्द्र उपाध्याय के साथियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। होली के गीतों के साथ भगवान भोलेनाथ, किशोरी जी (राधारानी), भगवान श्रीकृष्ण की वंदना की ।