सीओ इगलास वरूण कुमार सिंह ने बताया कि थाना इगलास अंतर्गत रोशन पुष्पधाम कॉलोनी में पंकज पचौरी अपने सभी परिजनों के साथ ससुराल गए हुए थे। उनके मकान पर 28 व 29 मार्च की रात्रि में अज्ञात चोरोंने ताला तोड़कर मकान से नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी की घटना को अंजाम दिया । मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन कर दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे हैं ।