इगलास के रामपुर कनेटपुर में सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत के बाद पिता की सदमे से जान चली गई। परिजनों ने पुलिस पर पुरानी रंजिश को सड़क हादसा बताने का आरोप लगाया। उन्होंने मृतक पिता का शव लेकर तहसील मुख्यालय पहुंचकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की। सीओ कमलेश कुमार ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।