एसपी यातायात प्रवीन कुमार ने बताया कि थाना इगलास अंतर्गत 1 अप्रैल रात्रि करीब 01.30 बजे अलीगढ़-इगलास रोड़ पर मुहरैनी गांव के पास एक बरातियों से भरी बस पलटने की सूचना मिली । सूचना पर स्थानीय पुलिस व पुलिस अधीक्षक यातायातमौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। सभी लोग सुरक्षित हैं।