फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदुआगंज में पैसे के लेन-देन को लेकर हत्या, एक अभियुक्त गिरफ्तार

हरदुआगंज अंतर्गत ग्राम हकीमगढ़ी में सुबह आठ बजे एक अज्ञात शव मिला, जिसकी शिनाख्त बाद में ऊपरकोट कोतवाली निवासी अब्दुल्ला के रूप में हुई। जांच में पता चला कि अब्दुल्ला की पहचान भुजपुरा थाना कोतवाली नगर के शब्बीर से थी। दोनों के बीच पैसे का लेन-देन होता था। कल शब्बीर ने अब्दुल्ला को अपने घर बुलाया और बकाया पैसा न देने पर झगड़ा हुआ। झगड़े में शब्बीर ने अब्दुल्ला के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। शब्बीर ने अपने साले शाहरुख की मदद से शव को हरदुआगंज क्षेत्र की नहर की झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस ने अभियुक्त शब्बीर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शाहरुख की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। क्षेत्राधिकारी अतरौली अनिवेश ने इस संबंध में जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें