क्षेत्राधिकारी अतरौली राजीव द्विवेदी ने बताया कि थाना हरदुआगंज अंतर्गत 20 अप्रैल को गांव किडारा से सूचना मिली कि आपसी कहासुनी में एक व्यक्ति ने दूसरे पर फायर कर दिया। जिससे उसके पैर में चोट आ गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पता चला कि दो व्यक्ति जोकि आपस में पड़ोसी हैं, दोनों के बीाच रास्ते को लेकर विवाद है। आपसी कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पर फायर कर दिया, जिससे उसके पैर में चोट आई। घायल को अस्पताल भेजा गया। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली।