गांव ऊमरी की गौशाला में 25 दिसम्बर को गोवंशों की बेकदरी, पांच गौवंशो के बीमार होने, गोवंश की मौत का आरोप लगाते हुये विश्व हिन्दू परिषद के रक्षा विभाग गौ संप्रदा विस्तार ब्रज प्रांत के प्रमुख पंडित परमेशवर भारद्वाज के नेतृत्व में गौशाला पर विरोध प्रर्दशन किया था। 11 दिन बीत जाने के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर 5 जनवरी को फिर लगभग चार घंटे तक ऊमरी गौशाला पर अनशन किया।