अलीगढ़ विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के नियोजित विकास के लिए स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाने वाला ग्रेटर अलीगढ़ प्रोजेक्ट अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुआ है। यहां पर खेतों में गेहूं की फसल लहरा रही है। विकास प्राधिकरण के मुताबिक अभी भू उपयोग परिवर्तन की मंजूरी लेनी है। लेआउट का पंजीकरण होना है और साथ ही उत्तर प्रदेश भू नियामक प्राधिकरण से भी प्रोजेक्ट का पंजीकरण होना बाकी है। ऐसे में अलीगढ़ शहर के लोगों का ग्रेटर अलीगढ़ में रहने का सपना अभी दूर की कौड़ी ही नजर आ रहा है।