गणेश चतुर्थी आने ही वाली है और भगवान गणेश के भक्तों ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस साल 10 दिनों तक चलने वाला यह त्योहार 7 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा।बाजार में मिट्टी, पीओपी, आदि की मूर्तियां दुकानों पर सजने लगी हैं। मूर्तिकारों ने गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मूर्तियों पर रंग रोगन से लेकर आकर्षक परिधान चढ़ाये जा रहे है।