सीओ छर्रा कमलेश कुमार ने बताया कि 11 मई को थाना गंगीरी अंतर्गत ग्राम हिद्रामई के पास काली नदी के किनारे एक महिला का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस व फील्ड़ यूनिट ने मौका मुआयना किया। शव पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। मृतका की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। वह घर से निकल जाती थी।