यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार पुलिस को जनता के साथ समन्वय बनाने के निर्देश दे रहे हैं, वहीं अलीगढ़ पुलिस उनके निर्देशों की धज्जियां उड़ाती नजर आ रही है। एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दरोगा फरियादी महिला को जमीन पर बिठाकर हड़काता नजर आ रहा है। मामले पर जांच बैठ गई है।