अलीगढ़ के एटा चुंगी चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। चौराहे पर ई-रिक्शा वाले मनमानी कर रहे हैं। चौराहे से ही वह सवारी भर रहे हैं। चौराहे से लगता हुआ एक स्कूल है, जिसमें जाने वाले बच्चों और अभिभावकों को सुबह और छुट्टी के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। चौराहे पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, पर उनके सामने भी ई-रिक्शा की मनमानी जारी रहती है।