एसटीएफ बरेली और टप्पल थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से गांव जरतौली के पास दो मंजिला मकान पर छापा मारा। यहां असलहे बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई। मौके से अलीगढ़ सहित कासगंज और बुलंदशहर जनपद के रहने वाले चार आरोपियों को पकड़ा गया है। वहीं दस बने और तीन अधबने तमंचे बरामद हुए हैं।