फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी अलीगढ़ ने शहर में किया पैदल गश्त

अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 06 अगस्त, 2026 को पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल गश्त किया। यह गश्त कानून और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। गश्त क्वार्सी चौराहा से मीनाक्षी पुल, दूबे का पड़ाव, गांधीपार्क चौराहा, रसलगंज चौराहा, नुमाइश ग्राउंड तिराहा और सारसौल तक चला। इसमें प्रमुख बाजार, भीड़-भाड़ वाले, संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र शामिल थे। एसएसपी ने लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया। महिला पुलिस टीम ने बाजारों में महिलाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर जानकारी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थों को अपराध नियंत्रण हेतु मुख्य मार्गों और चौराहों पर संदिग्धों की निगरानी करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय धनंजय और क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय सर्वम सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें