अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने अपना ग्रीन ऑडिट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है और अब इसे ‘ग्रीन कैंपस’ के रूप में प्रमाणित किया गया है। यह ऑडिट कोयंबटूर स्थित एम/एस नेचर साइंस फाउंडेशन द्वारा किया गया, जो नेशनल असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन काउंसिल (एनएएसी) की अनिवार्य आवश्यकताओं के तहत आईएसओ/आईईसी 17020ः2012 के अंतर्गत आईएलएसी और एनएबीएसी से अधिकृत संस्था है।