एएमयू में होली खेलने पर प्रॉक्टर प्रोफेसर मो. वसीम अली ने कहा कि यूनिवर्सिटी वही फैसले लेती है जो यूनिवर्सिटी और छात्रों के हित में हों। इस समय विवि में एग्जाम, क्लास चल रही हैं। 13 व 14 को होली का त्योहार है, उस दिन ही त्योहार मनाना चाहिए, चाहे घर पर हों या संस्थान में। उसी भावना के तहत विवि ने तय किया कि एनआरएससी क्लब में जाकर मनाना चाहें तो मना सकते हैं। किसी भी तरह की मनाही नहीं है। जैसे होली को मनाते चलाते आ रहे हैं, अपने-अपने हॉल और परंपरा के अनुसार मनाएं, कोई अनुमति की जरूरत नहीं है। त्योहार की गरिमा को बनाए रखने के लिए 13 व 14 को होली मनाने की खुली आजादी है।